#सौभाग्य प्राप्ति सफलता के अचूक उपाय
1. #हर शुक्रवार को निर्धनों में नियम से गुड चना बाँटने से एवं बुधवार को एक कटोरी बासमती चावल का दान देने से भी माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।
2. 💐यदि आपको लगता है की तमाम प्रयास के बाद भी आपको अपने व्यापार में मनवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है तो शुक्ल पक्ष के किसी भी ब्रहस्पतिवार को किसी मंदिर में लगी श्यामा तुलसी के चारों और उग आई खरपतवार को किसी नए पीले कपडे में बांध कर अपने कार्य स्थल में कही भी साफ जगह पर रख दें , उसे रोज पूजा करते समय धूप /अगरबत्ती अवश्य दिखाएँ ।
3. #प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को पाँच मुट्ठी हरे साबुत मूंग हरे रंग के नए साफ कपडे में बांध कर बहती नदी में प्रवाहित करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है ,इसे प्रवाहित करते समय ईश्वर का स्मरण करते हुए अपनी मनोकामना अवश्य दोहराएँ ।
4.💐 शुक्ल पक्ष के सोमवार को संध्या से पहले एक मुट्ठी बासमती चावल माता लक्ष्मी का स्मरण करते हुए बहती हुई नदी में डाल दें धन लाभ होगा ।
5. #एक पके हुए मट्टी के घड़े को लाल रंग से रंगकर उसमें जटा वाला पानी वाला नारियल रखकर उसका मुंह मोली से बंद करके उसे नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें अति शीघ्र उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी ।
6. #प्रतिदिन भोजन करने से पूर्व गृहस्वामी अपनी थाली से गाय और चिड़ियों के लिए एक एक ग्रास अवश्य निकालें ,इससे ईश्वर और पितरों के आशीर्वाद से सुख सम्रद्धि और यश की प्राप्ति होती है ।
7. #किसी भी शुभ दिवस में सात गोमती चक्र एवं काली हल्दी को तिलक लगाकर धूपदीप दिखाकर चमकदार पीले कपड़े में बाँधकर धन स्थान में रखने पर धन खिंचा चला आता है ।
8. #एक बर्तन में जल लेकर उसमें दूध, चन्दन,पुष्प और अक्षत डालकर सोमवार की सुबह बरगद के पेड़ की जड़ में चड़ा दें ….घर धन धान्य से भरा रहेगा ।
9. 💐व्यापार वृद्धि के लिए श्रीयंत्र के साथ कुछ नागकेसर (यह किसी भी पूजा की दुकान में मिल जायेगा ) रखने से श्रीयंत्र का प्रभाव बहुत बड़ जाता है।
10. 💐थोड़ा सा कच्चा सूत लेकर उसे केसर से रंग लें , इस रंगे हुए सूत को अपने व्यापर स्थल में बांध लें व्यापार में अच्छी सफलता मिलती रहेगी । नौकरी करने वाले इसे अपनी अलमारी,दराज,मेज कहीं भी रख सकते है तरक्की के योग प्रबल होंगे ।