रविवार, अप्रैल 01, 2018

गरीबी दूर कर धन-दौलत से मालामाल करती है 'झाडू'

गरीबी दूर कर धन-दौलत से मालामाल
करती है 'झाडू'
==========================================
घर की साफ-सफाई सभी करते हैं और इस
काम के लिए घरों में झाड़ू अवश्य
ही रहती है। झाड़ू वैसे तो एक सामान्य
सी चीज है लेकिन परिवार
की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में
इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। झाड़ू
को लक्ष्मी का रूप माना जाता है, जब यह घर
की गंदगी, धूल-मिट्टी साफ
करती है तो इसका मतलब यही है
कि देवी महालक्ष्मी हमारे घर से
दरिद्रता को बाहर निकाल देती है।
झाडू घर में लक्ष्मी जी का सूचक है
क्योंकि यह दरिद्रता को घर से बाहर निकालता है। इससे घर में सुख-
समृद्धि व धन-दौलत आती है। आइए जानें कैसे-
1 नए घर में प्रवेश करने से पूर्व नया झाडू घर में लाना शुभ होता है
और पुराना झाड़ू ले जाना अशुभ होता है।
2 झाडू के ऊपर पांव नहीं रखना चाहिए इससे
लक्ष्मी का निरादर होता है।
3 घर का कोई छोटा बच्चा अचानक घर में झाडू लगाने लगे तो उसे घर में
किसी अनचाहे मेहमान के आने का संकेत समझें।
4 सूर्यास्त के उपरांत घर में झाडू नहीं लगाना चहिए
क्योंकि यह व्यक्ति के दुर्भाग्य को निमंत्रण देता है।
5 नाश्ता करने से पूर्व झाड़ू अवश्य लगाएं।
6 उलटा झाडू रखना अपशकुन माना जाता है।
7 अंधेरा होने के बाद घर में झाड़ू लगाने से लक्ष्मी नाराज
होती है।
8 घर का कोई सदस्य बाहर जाए तो तुरंत झाड़ू लगाना अशुभ
होता है।
9 झाड़ू को घर से बाहर या छत पर नहीं रखें
क्योंकि ऐसा करने से घर में चोरी होने का भय होता है।
10 झाड़ू प्रत्यक्ष रूप में न रखें बल्कि अप्रत्यक्ष रूप में छिपा कर
रखें। जिससे किसी को नजर न आए।
11 गाय या अन्य किसी भी जानवर को झाड़ू से
मार कर घर से न भगाएं इससे महालक्ष्मी आपके घर से
रूशष्ट होकर चली जाती है।
12 घर का कोई सदस्य घर से निकले तो तुरंत ही झाड़ू
नहीं लगाना चाहिए। उस
व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ता है।
झाड़ू के महत्व को देखते हुए वास्तु शास्त्र द्वारा कई नियम बताए
गए हैं।
- जब घर में झाड़ू का इस्तेमाल न हो, तब उसे नजरों के सामने से
हटाकर रखना चाहिए।
- झाड़ू
को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए।
- ध्यान रहे झाड़ू पर जाने-अनजाने पैर नहीं लगने
चाहिए, इससे महालक्ष्मी
का अपमान होता है।
- झाड़ू हमेशा साफ रखें।
- ज्यादा पुरानी झाड़ू को घर में न रखें।
- झाड़ू को कभी जलाना नहीं चाहिए।
- शनिवार को पुरानी झाड़ू बदल देना चाहिए।
- शनिवार के दिन घर में विशेष साफ-सफाई करनी चाहिए।
- घर के मुख्य दरवाजा के पीछे एक
छोटी झाड़ू टांगकर रखना चाहिए। इससे घर में
लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें