इस तरह क़र्ज़ जल्दी अदा हो जाएगा
==============================
============
क़र्ज़ मानव जीवन के लिए अभिशाप है। जिस व्यक्ति
पर क़र्ज़ है वो व्यक्ति जिन्दा रहते हुए भी चलती -
फिरती लाश के समान है ध्यान रखें-
1 मंगलवार को कभी क़र्ज़ न लें।
2 बुधवार को क़र्ज़ न दें।
3 व्यवसाय, मकान बनवाने हेतु क़र्ज़ जन्मकुंडली की
विवेचना करवाने के पश्चात लें।
4 प्रत्येक मंगलवार " ऋण मोचक मंगल स्तोत्र " का
पाठ अवश्य करें।
5 प्रतिदिन " श्री सूक्त " का पाठ " स्फटिक श्री
यंत्र " के सामने करने से लक्ष्मी का आगमन होता है।
6 अगर आप क़र्ज़ की प्रथम किश्त " शुक्ल पक्ष " के
प्रथम मंगलवार से प्रारंभ करते है तो शीघ्र आप ऋण से
मुक्त हो जायेगे।
7 सुबह उठते ही सबसे पहले एक मुट्ठी चावल पंक्षियों
को चुगने के लिए डालिए।
8 घर का सारा कबाड़ अमावस्या या शनिवार को
घर से बाहर करिए।
9 घर में कभी कोई भी मेहमान या अचानक कोई भी
आए कुछ न कुछ अवश्य खिलाएं नहीं तो पानी तो
अवश्य ही पिलाएं।
10 5 मंगलवार हनुमान जी के मंदिर में 5 - 5 पीस मीठे
देसी घी के रोट का भोग लगाए।
11 शराब,मांस,नशे की चीजों से दूर रहें।
कर्ज से मुक्ति चाहिए तो रखें इन बातों का ध्यान
=======================================
कर्ज लेना किसी को अच्छा नहीं लगता लेकिन हर
व्यक्ति की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं
होती कि वह एक साथ रुपए खर्च कर सके इसीलिए
बरसों से हमारे यहां कर्ज लेने की प्रथा रही है। जो
लोग सक्षम हैं उनसे कर्ज लेने अब पुरानी बात हो गई।
आजकल बैंक के माध्यम से यह काम बखूबी हो जाता
है। लेकिन बैंक भी वसूली करती है यानी कर्ज तो
चुकाना पड़ता ही है।
कई बार कर्ज लेने के बाद उसे लौटाना व्यक्ति को
भारी पड़ता है और उसकी पूरी जिंदगी कर्ज चुकाते-
चुकाते खत्म हो जाती है। पेश है शास्त्रों और पुरानी
मान्यताओं के अनुसार कर्ज लेने व देने संबंधी कुछ
आसान से टिप्स। इन पर अमल करने पर आपका कर्ज,
ऋण या उधार तेजी से सिर से उतर जाएगा।
1. किसी भी महीने की कृष्ण पक्ष की 1 तिथि,
शुक्ल पक्ष की 2, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13
पूर्णिमा व मंगलवार के दिन उधार दें और बुधवार को
कर्ज लें।
2. चर लग्न जैसे- मेष, कर्क, तुला व मकर में कर्ज लेने पर
शीघ्र उतर जाता है। लेकिन, चर लग्न में कर्जा दें नहीं।
चर लग्न में पांचवें व नौवें स्थान में शुभ ग्रह व आठवें
स्थान में कोई भी ग्रह नहीं हो, वरना ऋण पर ऋण
चढ़ता चला जाएगा।
3. प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें।
4. हस्त नक्षत्र रविवार की संक्रांति के वृद्धि योग
में कर्ज उतारने से शीघ्र ही ऋण मुक्ति मिलती है।
5. कर्ज लेने जाते समय घर से निकलते वक्त जो स्वर चल
रहा हो, उस समय वही पांव बाहर निकालें तो कार्य
सिद्धि होती है, परंतु कर्ज देते समय सूर्य स्वर को
शुभकारी माना है।
6. वास्तुदोष नाशक हरे रंग के गणपति मुख्य द्वार पर
आगे-पीछे लगाएं।
7. वास्तु अनुसार ईशान कोण को स्वच्छ व साफ रखें।
8. हनुमानजी के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन
तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक
लगाएं। हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ
करें।
9. ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का शुक्ल पक्ष के बुधवार से
नित्य पाठ करें।
10. बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर घी-शक्कर
मिलाकर गाय को खिलाने से शीघ्र कर्ज से मुक्ति
मिलती है।
11. सरसों का तेल मिट्टी के दीये में भरकर, फिर
मिट्टी के दीये का ढक्कन लगाकर किसी नदी या
तालाब के किनारे शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय
जमीन में गाड़ देने से कर्ज मुक्त हो सकते हैं।
12. घर की चौखट पर अभिमंत्रित काले घोड़े की
नाल शनिवार के दिन लगाएं।
13. श्मशान के कुएं का जल लाकर किसी पीपल के
वृक्ष पर चढ़ाना चाहिए। यह कार्य नियमित रूप से 7
शनिवार को किया जाना चाहिए।
14. 5 गुलाब के फूल, 1 चांदी का पत्ता, थोडे से
चावल, गुड लें। किसी सफेद कपड़े में 21 बार गायत्री
मंत्र का जप करते हुए बांध कर जल में प्रवाहित कर दें।
ऐसा 7 सोमवार तक करें।
15. ताम्रपत्र पर कर्जनाशक मंगल यंत्र (भौम यंत्र)
अभिमंत्रित करके पूजा करें या सवा चार रत्ती का
मूंगायुक्त कर्ज मुक्ति मंगल यंत्र अभिमंत्रित करके गले में
धारण करें।
16. सिद्ध-कुंजिका-स्तोत्र का नित्य एकादश पाठ
करें।
17. कर्ज मुक्ति के लिए ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का
पाठ करें एवं लिए हुए कर्ज की प्रथम किश्त मंगलवार
से देना शुरू करें। इससे कर्ज शीघ्र उतर जाता है।
स्वागत हें आप सभी का....भाग्य दर्पण में... यहाँ आप सभी जान सकते हें की ज्योतिष द्वारा, मन्त्र द्वारा एवं दान द्वारा केसे अपनी-अपनी परेशानी/विपदा/समस्याओं का निवारण करें.. संपर्क करें----- पंडित प्रदीप उपाध्याय श्री दुर्गा ज्योतिष कार्यालय,जोडलिया मंदिर, लुहार मोहल्ला , लंका गेट मार्ग, झालरापाटन सिटी(राजस्थान) पिनकोड-326023 मोबाईल नंबर--09460045530
गुरुवार, अप्रैल 19, 2018
जल्दी कर्ज मुक्ति के उपाय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Nice article, thank you for sharing a wonderful information about the curtains. I happy to found your blog on the internet.
जवाब देंहटाएंमाँ के कर्ज से मुक्ति