गुरुवार, जून 14, 2018

☺️गौमूत्र से दूर करें घर के दोष, खुश रहेंगे☺️

गौमूत्र से दूर करें घर के दोष, खुश रहेंगे…
=======================================
हिंदू धर्म में गाय को पवित्र और पूजनीय माना गया है।
शास्त्रों में गौ को माता का दर्जा दिया गया है। साथ ही गाय
की पूजा को सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने
वाली बताया गया है। वास्तु के अनुसार गौमूत्र से घर के
सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं और परेशानियां दूर
हो जाती हैं।
वैसे तो गाय की पूजा से ही हमारे कई
जन्मों के पाप स्वत: ही नष्ट हो जाते हैं लेकिन
गौमूत्र का काफी महत्व बताया गया है। शास्त्रों के
अनुसार गाय में तैतीस करोड़ देवी-देवताओं
का वास होता है इसी वजह से
गौ को पूजनीय और पवित्र माना गया है। गाय से मिलने
वाली हर चीज का धार्मिक महत्व है।
गौमूत्र को आयुर्वेद और धर्म में
काफी गुणकारी बताया गया है।
आयुर्वेद के अनुसार गौमूत्र का कई बीमारियों में दवा के रूप
में उपयोग किया जाता है। वहीं धर्म के अनुसार इससे
घर
की पवित्रता बनी रहती है।
यदि हमारे घर में किसी प्रकार का कोई वास्तु दोष
हो तो प्रतिदिन घर में गौमूत्र का छिड़कने से वे सभी दोष
दूर हो जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें