फेंगशुई से सुख-समृद्धि -
फेंगशुई में विंड चाइम, लॉफिंग बुद्धा,
प्लास्टिक के फूल, कछुआ, जहाज, सिक्कों
आदि का बहुत अधिक महत्व है। इन्हें अपने घर
या कार्यस्थल में किसी निर्धारित दिशा में
रखकर जहाँ आप अपने व्यापार-व्यवसाय को
बढ़ा सकते हैं, वहीं शांति-सुकून भी पा
सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं फेंगशुई के
कुछ उपयोगी टिप्स।
* भोजन करते वक्त टीवी देखना हमारे
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी नुकसानदेह होता
है इसलिए टीवी को डाइनिंग रूम में नहीं
रखना चाहिए।
* वास्तु और फेंगशुई दोनों के अनुसार
पुराना कबाड़ व बेकार पड़ी चीजें परिवार
में कलह पैदा करती है इसलिए विशेषकर दंपति
अपने पलंग के नीचे से पुराना कबाड़ तत्काल
निकालकर बाहर फेक दें क्योंकि फेंगशुई के
अनुसार इससे दंपति के बीच कलह होती है।
* शुभ लाभ प्राप्ति व सौभाग्य के लिए
ड्राइंग रूम के प्रवेश द्वार के कोने पर दाएँ
हाथ की ओर 6 छड़ वाली विंड चाडम लटकाना
फेंगशुई के अनुसार शुभ फलदायक होता है।
* बेडरूम में लव बर्ड्स या बत्तख के जोड़ों
के चित्र रखने से दंपति के संबंध मधुर बनते
हैं।
* लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति, जो कि फेंगशुई
में बहुत शुभ मानी जाती है। उसे अपने
ड्राइंग रूम में ठीक सामने की ओर रखें ताकि
घर में प्रवेश करते ही आपकी नजर सबसे पहले उस
मूर्ति पर पड़े।
* गोलाकार डाइनिंग टेबल फेंगशुई में शुभ
मानी जाती है। परंतु ध्यान रखें कि टेबल के
साथ लगी कुर्सियों की संख्या सम होनी
चाहिए।
स्वागत हें आप सभी का....भाग्य दर्पण में... यहाँ आप सभी जान सकते हें की ज्योतिष द्वारा, मन्त्र द्वारा एवं दान द्वारा केसे अपनी-अपनी परेशानी/विपदा/समस्याओं का निवारण करें.. संपर्क करें----- पंडित प्रदीप उपाध्याय श्री दुर्गा ज्योतिष कार्यालय,जोडलिया मंदिर, लुहार मोहल्ला , लंका गेट मार्ग, झालरापाटन सिटी(राजस्थान) पिनकोड-326023 मोबाईल नंबर--09460045530
रविवार, मई 13, 2018
फेंगशुई से सुख-समृद्धि -
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें