इस दिशा में जरूर रखें एक छोटी सी सुपारी, पैसों की तंगी होगी दूर! ।
आमतौर पर लोग सुपारी का उपयोग तरह-तरह से करते हैं। कुछ लोग इसे पान में खाते हैं तो वहीं, इसका उपयोग पूजा-पाठ के दौरान भी किया जाता है। मान्यताएं हैं कि एक छोटी सी सुपारी से किए गए उपाय से कई फायदे मिल सकते हैं। इसे घर में विशेष तरह से रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके अलावा यदि घर में नेगेटिव एनर्जी मौजूद है तो वह दूर होती है।
मान्यताओं के अनुसार, एक छोटी सी सुपारी से पैसों की तंगी भी दूर हो सकती है। श्रीयंत्र की स्थापना करके उसके बीच में यदि एक सुपारी से गणेश भगवान की पूजा करके रखी जाए तो इससे धन लाभ होता है। वहीं, कोई काम रुका है तो वह भी दूर होता है।
सुपारी और लौंग से करें भगवान गणेश की पूजा-अर्चना
भगवान गणेश की दाईं तरफ मुड़ी हुई सूंड़ वाली मूर्ति की यदि लोग सुपारी और लौंग से पूजा करते हैं तो इससे लाभ मिलता है। कहते हैं कि कभी भी कोई काम करने के लिए जा रहा है तो वह अपने साथ एक लौंग, इलायची और सुपारी रख ले तो इससे उसे सफलता मिलेगी।
इस दिशा में रखें सुपारी, मिलेगा ये फायदा
ज्योतिष के अनुसार, जिनके घर में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, उन्हें अपने घर में पूर्व और उत्तर दिशा में एक चांदी के बर्तन में सुपारी रखनी चाहिए। इसके अलावा सुबह और शाम इसपर सूर्य की किरणें पड़ें तो नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।
स्वागत हें आप सभी का....भाग्य दर्पण में... यहाँ आप सभी जान सकते हें की ज्योतिष द्वारा, मन्त्र द्वारा एवं दान द्वारा केसे अपनी-अपनी परेशानी/विपदा/समस्याओं का निवारण करें.. संपर्क करें----- पंडित प्रदीप उपाध्याय श्री दुर्गा ज्योतिष कार्यालय,जोडलिया मंदिर, लुहार मोहल्ला , लंका गेट मार्ग, झालरापाटन सिटी(राजस्थान) पिनकोड-326023 मोबाईल नंबर--09460045530
सोमवार, मई 14, 2018
इस दिशा में जरूर रखें एक छोटी सी सुपारी, पैसों की तंगी होगी दूर!
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें