रविवार, मई 13, 2018

कैसे_करें_भोजन_द्वारा_ग्रह_मजबूत

#कैसे_करें_भोजन_द्वारा_ग्रह_मजबूत

#SUNसूर्य : सूर्य अगर मजबूत हो तो हमें मान- सम्मान, सुख-समृध्धि मिलती है पिता का संग और सहयोग मिलता है !

अगर सूर्य कमजोर हो तो मुंह में थूक ज्यादा बनेगा, होंटों के किनारों पर थूक इकट्ठा हो जाता हैं  पिता से नहीं बनेगी, सरकार  से या सरकारी नौकरी में सस्पेंड होना या झूठे आरोप लगना मान सम्मान को ठेस पहुंचना आदि  परेशानी रहेगी !

#सूर्य_को_बल_देने_के_लिए चौकर वाले आटे कि रोटी खाएं, फल अधिक खाएं, गुड़ खाकर ऊपर से पानी पियें, रोज़ाना व्यायाम करें, सूर्य को जल दें !                    

#MOONचन्द्र : माँ से दूरी बन जाये, जातक वहमी हो जाये, हाथ-पैर शिथिल पड़ जाएँ, चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ जाएँ, मन में उमंग ख़ुशी न रहे तो समझें  चंद्रमा खराब है !

#चंद्रमा_को_ठीक_करने_के_लिए दूध में हरी इलायची डालकर पियें, खीर खाएं, केवडा डालकर और चांदी के गिलास में पानी और दूध पियें  लीची, पनीर, नारियल खाये और मखाने की खीर खाने से चन्द्र मजबूत  होता है !
#जंक_फ़ूड_खाने_से_बचें_क्योंकि_इससे_राहू_एक्टिव_हो_जाता_है !                                   

#MARSमंगल : जल्दी थकना, भाई-बहन से झगड़ा हो  या दूरी बन जाये, चोट ज्यादा लगे हड्डीयो का टूटना शरीर में खून की कमी हो जाये और शरीर में ऊर्जा की कमी रहें तो समझ लें मंगल ख़राब हैं 

#मंगल_को_ठीक_करने_के_लिए पपीता, चुकंदर खाएं, गुड़ डालकर  मीठी लस्सी पियें,    लौकी, तौरी की सब्जी खाएं, मंगल मजबूत होगा                                                                                                          

#MERCURYबुध : बुध कमजोर होगा तो दांत ख़राब होंगे, जातक अपने विचारों को अभिव्यक्त नहीं कर पायेगा, स्किन (त्वचा) के रोग हो जाते हैं, बुद्धि ख़राब हो जाती है, मेमोरी कम हो जाती है !

#बुध_को_ठीक_करने_के_लिए हरी मिर्च, आंवला, हरी सब्जियों का खूब सेवन करे, तांबे के बर्तन में रखा हुआ जल पिये !                                                       

#JUPITERगुरु: गुरु ख़राब हो तो जातक मोटा होता चला जाता है, आपसी  रिश्ते बिगड़ जाते है, लीवर ख़राब हो जाता है, अस्तमां सांस की बीमारी हो 
जाती है !

#गुरु_को_ठीक_करने_के_लिए अनार और पपीता, गन्ना खायें, गुड खाए !

#सूर्य_अगर_सम्मान_देता_है_तो_गुरु_उस_सम्मान_को_बनाये_रखता_है !
इसलिए गुरु को मजबूत रखें, सांस की बीमारी हो तो रात को दुध में दो चुटकी हल्दी डालकर पिये, केला के सेवन से भी गुरु मजबूत होता है    
               
#VENUSशुक्र : शुक्र ख़राब हो तो तन, मन, धन सब पर ग्रहण लग जाता है, धन, वैभव, ऐश्वर्य सभी कुछ शुक्र अच्छा हो तो ही मिलता है !

#शुक्र_को_बली_रखने_के_लिए साबूदाने की खीर खाएं, पनीर खाएं, छेना तथा छेने कि बनी  मिठाइयां खायें, दूध पछाड़कर उस पानी को पीने से भी शुक्र मजबूत होता है !                   

#SATURNशनि : व्यवहारिक जीवन में कुछ पाना है तो शनि मजबूत होना चाहिए ! 

#शनि_को_ठीक_करने_के_लिए उड़द, चावल आदि में  (लौंग)  डालकर खाएं, राई का पानी पीयें शनि मजबूत होगा !                                   

#RAHU_KETUराहु_केतु : राहु शनि के सामान है और केतु मंगल के समान अतः शनि और  मंगल कि चीजें खानी चाहिए !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें