#जल्दी_शादी_के_उपाय
👉यदि किसी कन्या का विवाह सही समय पर न हो पा रहा हो, तो शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को सात केले, सात गौ ग्राम गुड़ और एक नारियल लेकर किसी नदी या सरोवर पर जाएं। अब कन्या को वस्त्र सहित नदी के जल में स्नान कराकर उसके ऊपर से जटा वाला नारियल ऊसारकर नदी में प्रवाहित कर दें। इसके बाद थोड़ा गुड़ व एक केला चंद्रदेव के नाम पर व इतनी ही सामग्री सूर्यदेव के नाम पर नदी के किनारे रखकर उन्हें प्रणाम कर लें। थोड़े से गुड़ को प्रसाद के रूप में कन्या स्वयं खाएं और शेष सामग्री को गाय को खिला दें। इस टोटके से कन्या का विवाह शीघ्र ही हो जाएगा।
#लड़के_की_शादी_के_लिए
👉कुम्हार अपने चाक को जिस डंडे से घुमाता है, उसे किसी भी शुक्रवार को प्राप्त कर लें और घर के किसी कोने को रंग-रोगन कर साफ कर लें। इस स्थान पर उस डंडे को लंहगा-चुनरी व सुहाग का अन्य सामग्री से सजाकर दुल्हन का स्वरूप देकर एक कोने में खड़ा करके गुड़ और चावलों से इसकी पूजा करें। पूजा आपको कम से कम 86 दिन करना है। इस टोटके से लड़के का विवाह शीघ्र ही हो जाता है। चालीस दिनों में इच्छा पूरी होने के आसार दिख जाएंगे।
#शादी_तय_होने_के_बाद_विघ्न_न_पडे
👉शादी तय होने के बाद एक ईंट के ऊपर कोयले से “बाधायें” लिखकर ईंट को उल्टा करके किसी सुरक्षित स्थान पर रख दीजिये, और शादी के बाद उस ईंट को उठाकर किसी पानी वाले स्थान पर डाल कर ऊपर से कुछ खाने का सामान डाल दीजिये, शादी विवाह में बाधायें नहीं आयेंगी।
#प्रेम_विवाह_में_सफलता_के_लिए
👉शुक्ल पक्ष के गुरूवार से शुरू करके विष्णु और लक्ष्मी मां की मूर्ती या फोटो के आगे “ऊं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का रोज़ 21 माला जाप स्फटिक माला पर करें। इसे शुक्ल पक्ष के गुरूवार से ही शुरू करें। तेरह महीने तक हर गुरूवार को मंदिर में प्रसाद चढांए और विवाह की सफलता के लिए प्रार्थना करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें