रविवार, मई 13, 2018

कपड़े सुखाने का भी है खास तरीका, जिससे प्रसन्न होती हैं महालक्ष्मी

कपड़े सुखाने का भी है खास तरीका, जिससे
प्रसन्न होती हैं महालक्ष्मी
==============================
============
घर में किए जाने वाले दिनभर के कार्यों का हमारे भविष्य से गहरा
संबंध है। जिस प्रकार से ये कार्य किए जाते हैं उन्हीं
से हमारे सुख और दुख जुड़े हुए हैं। सही
तरीके से इन कार्यों को करने से सभी काम
व्यवस्थित तो होते हैं साथ ही देवी-
देवताओं की प्रसन्नता भी प्राप्त
होती है। शास्त्रों में सभी कार्य करने के
विशेष तरीके बताए गए हैं और इन्हें अपनाने पर
निश्चित ही कई फायदे प्राप्त होते हैं।
सभी के घरों में कई प्रकार के कार्य होते हैं जैसे खाना
बनाना, बर्तन धोना, साफ-सफाई, कपड़े धोना और सुखाना आदि। इन
कार्यों में कपड़े धोने और सुखाने के संबंध में भी कई
टिप्स बताई गई हैं।
ज्योतिष में कपड़े सुखाने के संबंध में कई खास बातें बताई गई हैं
जिन्हें अपनाने से हमारे घर की आर्थिक स्थिति में
सुधार होता है। शास्त्रों के अनुसार नहाने के बाद गिले वस्त्र को
ऊपर से उतारना चाहिए जब किसी नदी पर
स्नान करने के बाद कपड़ों को ऊपर से नीचे
की ओर उतारना चाहिए। भीगे हुए कपड़ों
को चार परत करके निचोडऩा चाहिए। इसके बाद कपड़े सुखाते समय
पूर्व से या उत्तर से दक्षिण की ओर सुखने के लिए
फैलाना चाहिए। निचोड़े कपड़ों को कंधे पर नहीं रखना
चाहिए। बिना कपड़ों के कभी स्नान न करें। इन उपायों को
अपनाने से करने से धन की देवी
महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और
परिवार की आर्थिक समस्याओं को दूर करती
हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें